Xiaomi Watch 5 : दोस्तों अगर आप स्मार्ट वॉच के दीवाने है,और ब्रांडेड वॉच पहनना पसंद करते है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Xiaomi Watch 5 1.54 इंच AMOLED डिस्प्ले और EMG सेंसर के साथ चीन में लॉन्च हो गया है। इस वॉच में आपको AMOLED डिस्प्ले, बैटरी और eSIM सपोर्ट जैसी सुविधा मिलेगी । इसकी कीमत और खासियत के बारें में नीचे विस्तार से जानकारी दी है।
Xiaomi Watch 5 चीन में लॉन्च हो गया है। इसके standard वर्जन की कीमत CNY 1,999 तक है, जो भारतीय रूपीज में लगभग रु। 15,000 के आसपास हो सकती है। वहीं eSIM सपोर्ट करनेवाले वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 तक तय की गई है, जो करीब रु.29,000 होगी। ये स्मार्टवॉच फिलहाल Xiaomi China की आधिकारिक वेबसाईट पर प्री-ऑर्डर उपलब्ध है।
Xiaomi Watch 5 Design & Color
Xiaomi Watch 5 के डिजाइन और कलर की बात करें तो इसे प्रीमियम डिजाइन के साथ उतारा गया है, जो लोगों को बहुत ही पसंद आ सकता है। इस वॉच में राउंड वाला डायल दिया है, जिसके साइट में रोटरी क्राउन और एक नेविगेशन बटन भी मौजुद है। ये वॉच चार स्ट्रैप ऑप्शनस में आता है, जिसमे आपको ब्लैक और खाकी ग्रीन फ़्लोरोएलास्टोमर स्ट्रैप के साथ गोल्ड-ब्राउन और अन्य कलर मिल सकते है।
Xiaomi Watch 5 Display
Xiaomi के इस वॉच के डिस्प्ले के बारें में बात करे तो इसमे आपको 1.54 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 480×408 पिक्सल रेजोल्यूशन और 312ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन की पीक का ब्राइटनेस 1,500 निट्स तक जाता है, जिससे आपको धूप में भी डिस्प्ले बड़े आसानी से दिखने लगता है।
EMG सेंसर और हेल्थ फीचर्स
Xiaomi का ये वॉच हेल्थ ट्रैकिंग के मामलें में काफी एडवांस है। इस वॉच में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग और ECG सपोर्ट भी मौजुद है। इसकी खास बात यह है कि इस वॉच में EMG [Electromyography] सेंसर दिया है, जो यूजर की मसल ऐक्टिविटी और मसल हेल्थ को मॉनिटर करने में मदद करेगा। कंपनी ने ये भी बताया है की EMG सेंसर के साथ आने वाली यह पहली स्मार्टवॉच है।
सेंसर और कने कनेक्टिविटी
Xiaomi Watch 5 इस वॉच में, रेट,SpO2,ECG और EMG सेंसर के अलावा एक्सलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोMagnitic सेंसर, बैरोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर दिए है। कनेक्टिविटी इसमे आपको Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.4,NFC,eSIM सपोर्ट और GPS के साथ-साथ Beidou, GLONASS, Galileo और QZSS जैसे नेविगेशन सिस्टम भी शामिल है।
Xiaomi Watch 5 बैटरी
इस स्मार्टवॉच के बैटरी के बारें में बात करें तो इसमे 930mAh की लिथियम-आयन बैटरी दी है। Xiaomi Watch 5 एंड्रॉयड 8 या उससे के उपर के वर्जन और iOS 14 और उससे नए वर्जन वाले डिवाइसेज के साथ है। इस वॉच की साइज़ की बात करें तो इसका डायमेंशन 47x47x12.3mm है इसका वजन लगभग 56gm है।