Samsung One UI 8 अपडेट की आधिकारिक घोषणा
सैमसंग के लाखों यूजर्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। कंपनी ने आखिरकार अपने लेटेस्ट One UI 8 अपडेट का रिलीज शेड्यूल जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित होगा और इसमें कई नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी अपडेट शामिल होंगे। सबसे पहले यह अपडेट Galaxy S25 सीरीज के लिए रोलआउट होना शुरू हुआ है, लेकिन अब कंपनी ने बाकी डिवाइसों के लिए भी टाइमलाइन शेयर कर दी है।
ऑक्टोबर 2025 में अपडेट पाने वाले डिवाइस
सैमसंग ब्राज़ील कम्युनिटी पोस्ट के अनुसार, अक्टूबर से इन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स पर One UI 8 अपडेट आना शुरू हो जाएगा –
- Galaxy S24 सीरीज
- Galaxy S24 FE
- Galaxy S23 सीरीज और S23 FE
- Galaxy Z Fold6 और Z Flip6
- Galaxy Z Fold स्पेशल एडिशन
- Galaxy Tab S10 सीरीज और Tab S10 FE सीरीज
- Galaxy Tab S9 और Tab S9 FE सीरीज
- Galaxy Tab Active 5
- Galaxy A36, A35, A34, A25
- Galaxy A53
- Galaxy XCover 7 Pro
इन डिवाइसेस को अक्टूबर महीने में नया इंटरफ़ेस और फीचर्स मिल जाएंगे।
नवंबर 2025 में अपडेट पाने वाले डिवाइस
नवंबर महीने में इन डिवाइसों के लिए One UI 8 अपडेट रोलआउट किया जाएगा –
- Galaxy Z Fold5 और Z Flip5
- Galaxy Z Fold4 और Z Flip4
- Galaxy Tab S8 सीरीज
- Galaxy Tab A9 और Tab A11 सीरीज
- Galaxy Tab Active 5 Pro
- Galaxy A15, A16, A24, A33
इसका मतलब है कि लगभग सभी लेटेस्ट Galaxy फोन्स और टैबलेट्स को साल खत्म होने से पहले Android 16 अपडेट मिल जाएगा।
One UI 8 के खास फीचर्स
One UI 8 सिर्फ डिज़ाइन में ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी में भी बड़ा अपग्रेड लेकर आ रहा है। कुछ प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं –
- बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन – बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स पर बेहतर कंट्रोल।
- नया लॉक स्क्रीन कस्टमाइज़ेशन – क्लॉक स्टाइल, नोटिफिकेशन लेआउट और वॉलपेपर सेटिंग्स में बदलाव।
- स्मार्ट AI फीचर्स – गैलेक्सी AI के साथ फोटो एडिटिंग, लाइव ट्रांसलेशन और स्मार्ट रिस्पॉन्स।
- एन्हांस्ड सिक्योरिटी अपडेट्स – डिवाइस और डाटा की सुरक्षा के लिए मासिक सिक्योरिटी पैच।
- स्मूथर एनीमेशन और UI ट्रांजिशन – फोन के इस्तेमाल का अनुभव होगा और बेहतर।
अगर आपका फोन लिस्ट में नहीं है तो क्या करें?
अगर आपका डिवाइस ऊपर दी गई लिस्ट में नहीं है, लेकिन यह Android 16 के लिए एलिजिबल है, तो आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। ऐसे डिवाइस को दिसंबर 2025 या 2026 की शुरुआत में अपडेट मिलने की संभावना है।
Samsung One UI 8 अपडेट न सिर्फ फोन को ज्यादा स्मूथ और मॉडर्न बनाएगा, बल्कि इसमें यूजर प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर भी खास ध्यान दिया गया है। अगर आपका डिवाइस लिस्ट में है तो आने वाले हफ्तों में आपको नोटिफिकेशन मिल सकता है। आप चाहें तो Settings > Software Update > Download and Install में जाकर मैन्युअली अपडेट चेक कर सकते हैं।