Renault Kwid 2025 जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। यह नई कार बेहतर डिजाइन एडवांस फीचर्स और दमदार माइलेज के साथ बजट फ्रेंडली सेगमेंट में बदलाव ला सकती है। कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद हैं।
Renault Kwid 2025 जल्द भारत में लॉन्च होगी
तारीख 25 अगस्त 2025 ऑटो मोबाईल सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई हैं। Renault कंपनी ने अपनी पॉपुलर कार Kwid का नया 2025 मॉडल पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। Renault Kwid 2025 भारतीय ग्राहकों के लिए एक किफायती और फीचर से भरपूर विकल्प साबित हो सकती है। इस कार का डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों नए स्तर पर देखने को मिलेंगे।

Renault Kwid 2025 का नया डिजाइन
Renault Kwid 2025 में स्पोर्टी और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में LED DRLs और नए स्टाइल की ग्रिल जोड़ी गई है। कार में 14 इंच अलॉय व्हील्स और आकर्षक टेल लैंप दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह कार पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक में ग्राहकों को पसंद आएगी।
Renault Kwid 2025 के इंजन विकल्प
Renault Kwid 2025 में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 5 स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स विकल्प के साथ आएगा। यह इंजन 67 BHP की पावर और 91 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। कंपनी CNG वेरिएंट पर भी काम कर रही है जिससे इसका माइलेज और भी बेहतर होगा।
Renault Kwid 2025 Mileage
Renault Kwid 2025 को खासतौर पर हाई माइलेज देने के लिए डिजाइन किया गया है। पेट्रोल वर्जन करीब 23 KMPL तक का माइलेज दे सकता है। वहीं CNG वर्जन में यह आंकड़ा 30 KMKG तक पहुंच सकता है। इस वजह से यह कार मिडिल क्लास फैमिली के लिए किफायती विकल्प मानी जा रही है।
Renault Kwid 2025 Features
Renault Kwid 2025 में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पावर विंडो और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इंटीरियर को ड्यूल टोन कलर थीम में तैयार किया गया है।

Renault Kwid 2025 की सेफ्टी
Renault Kwid 2025 में डुअल एयरबैग्स ABS EBD रियर पार्किंग सेंसर और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड वेरिएंट में दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट में रियर व्यू कैमरा और हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर भी जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि सेफ्टी पर इस बार ज्यादा फोकस किया गया है।
Renault Kwid 2025 Price
Renault Kwid 2025 की शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होने की उम्मीद है। टॉप मॉडल की कीमत 7 लाख रुपये तक जा सकती है। इसे मारुति सुजुकी अल्टो K10 और Hyundai Exter जैसे मॉडलों से सीधा मुकाबला मिलेगा।
Renault Kwid 2025 की लॉन्चिंग
खबरों के मुताबिक Renault Kwid 2025 को फेस्टिव सीजन यानी अक्टूबर या नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी चाहती है, कि इस कार को ज्यादा से ज्यादा ग्राहक दिवाली के समय खरीदें। लॉन्चिंग के बाद इसकी बुकिंग भी ऑनलाइन और डीलरशिप दोनों पर शुरू होगी।