Sony को झटका! iPhone 18 Series में पहली बार इस कंपनी का कैमरा सेंसर

iPhone 18 Series Camera Sensor : टेक बाजार से एक बड़ी न्यूज निकलकर सामने आई है। दुनिया की सबसे बड़ी फोन कंपनी Apple अपनी आने वाली iPhone 18 Series में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। ताजा खबरों के मुताबिक, Apple पहली बार Sony के अलावा किसी दूसरी कंपनी का कैमरा सेंसर इस्तेमाल कर सकता है। यह फैसला स्मार्टफोन कैमरा इंडस्ट्री में बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

अब तक Apple ने अपने iPhones में लगभग पूरी तरह Sony के कैमरा सेंसर पर निर्भर रहा है। iPhone की कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने में Sony की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लेकिन अब खबर यह है कि Apple, Samsung के ISOCELL कैमरा सेंसर को iPhone 18 Series के कुछ मॉडल्स में शामिल कर सकता है। पता चलता है कि अगली सीरीज में सोनी के अलावा किसी दूसरी कंपनी का सेंसर दिया जाएगा। तो चले जान लेते है कि वो कंपनी…

iPhone 18 Series

दोस्तों iPhone की कैमरा क्वालिटी देख कर हर कोई कहता है..एकदम ‘झक्कास’ लेकिन अब बात यह की Apple अपनी अगली आने वाली iPhone 18 Series में कैमरा क लेकर एक बड़ा बदलाव करनेवाली है। यह कंपनी अब तक Sony सेंसर का इस्तमाल करती थी लेकिन अब सोनी के बजाय सैमसंग कंपनी के कैमरा सेंसर का इस्तमाल किया जाएगा। iPhone 18 Series Camera Sensor

Sony ही अब तक iPhone के कैमरा सेंसर का एकमात्र सप्लायर रहा है, जो इसको जापान में बनाता था लेकिन अब खबरों के अनुसार यह पता चलता है की सैमसंग अगले आने वाले सीरीज में कैमरा सेंसर को ऑस्टिन, टेक्सास में स्थित फैक्ट्री में बना सकती है।

iPhone 18 Series सैमसंग करेगी भारी निवेश

Samsung कंपनी पहले से ही ऑस्टिन, टेक्सास में एक बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैक्टरी चलाती है। इस नए प्रोजेक्ट के लिए नए प्रोडक्शन इक्विपमेंट लगा सकती है और इस काम के लिए सैमसंग ने इंजीनियर, टेक्नीशियन और मैनेजर्स को हायर करना भी शुरू कर दिया है।

इस महीने की शुरुआत में, सैमसंग ने कथित तौर पर लोकल अधिकारियों को जानकारी दी थी कि ऑस्टिन फैसिलिटी में ऑपरेशन्स को बढ़ाने के लिए कंपनी लगभग 19 बिलियन डॉलर (लगभग 1,58,270 करोड़) का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी करोड़ों का निवेश करने की प्लानिंग कर रही है, इस बात से यह दर्शाता है कि सैमसंग इस प्रोजेक्ट को लेकर कितनी सीरियस है। टेस्टिंग और सेटअप पूरा होने के बाद नए कैमरा सेंसर का प्रोडक्शन मार्च 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकता है।

सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा तो सैमसंग की ये फैक्टरी Apple iPhones के लिए कंपोनेंट्स सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाएगी।

iPhone Samsung Sensor सेंसर की खासियत क्या होगी ?

इस नए कैमरा सेंसर को डेवलप किया जा रहा है, इन सेंसर्स में 3 लेयर स्टैक्ड डिजाइन होने की उम्मीद है। आसान शब्दों में कहें तो, लेयर्स को फैलाने के बजाय एक के ऊपर एक रखा जाएगा। ये डिजाइन कैमरे को ज्यादा डिटेल कैप्चर करने, कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस देने और कम पावर इस्तेमाल करने में मदद करेगा। ब्राइट और डार्क एरिया में ये सेंसर कैमरा को ज्यादा तेजी से फ़ोटो को एनालाइज करने की सुविधा देगा।

Leave a Comment