Honda Shine 100 DX भारत में लॉन्च कीमत माइलेज और फीचर्स की पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now

दोस्तों अगर आप भी स्प्लेंडर जैसी मोटरसाइकिल सस्ते कीमत पर खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको स्प्लेंडर से भी ज्यादा माइलेज दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स भी मिले तो आपके लिए Honda Shine 100 DX एक नया विकल्प हो सकता है।

Honda Shine 100 DX भारत में बजट बाइक सेगमेंट में नई पेशकश है जो दमदार इंजन बेहतर माइलेज और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आती है। अगर आप भी स्प्लेंडर जैसी मोटरसाइकिल सस्ते कीमत पर खरीदना चाहते हैं जिसमें आपको स्प्लेंडर से भी ज्यादा माइलेज दमदार परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स भी मिले, तो आपके लिए Honda Shine 100 DX एक नया विकल्प हो सकता है।

Honda Shine 100 DX

आज की तारीख 11 सितंबर 2025 ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बाइक है Honda Shine 100 DX यह बाइक अपने डिजाइन माइलेज और कीमत की वजह से ग्राहकों का ध्यान खींच रही है। खासकर मिडिल क्लास और ग्रामीण इलाकों के लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Honda Shine 100 DX का डिजाइन

Honda Shine 100 DX का डिजाइन सिंपल और प्रैक्टिकल रखा गया है। इसमें स्लिम फ्यूल टैंक आकर्षक ग्राफिक्स और कॉम्पैक्ट बॉडी दी गई है। बाइक को रोजमर्रा के इस्तेमाल के हिसाब से बनाया गया है, और इसकी सीट बड़ी आरामदायक है। और पैसेंजर के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध है। यह डिजाइन युवाओं के साथ साथ बुजुर्ग राइडर्स को भी भा सकता है।

Honda Shine 100 DX का इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में 98.98 cc का पॉवरफुल एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 7500 RPM पर लगभग 7.5 PS की पावर और 6000 RPM पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन स्मूद और रिफाइंड है जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट के चलाया जा सकता है इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह अच्छी परफॉर्मेंस देता है।

Honda Shine 100 DX

Honda Shine 100 DX Mileage

Honda Shine 100 DX का सबसे बड़ा आकर्षण इसका माइलेज है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक प्रति लीटर 65 से 70 किलोमीटर तक का माइलेज दे सकती है। यह माइलेज इसे बजट फ्रेंडली बनाता है खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना ज्यादा सफर करते हैं। माइलेज के मामले में यह बाइक अपने सेगमेंट की कई बाइक्स को कड़ी टक्कर देती है।

Honda Shine 100 DX का सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में डुअल शॉकर दिया गया है जिससे खराब सड़कों पर भी स्मूद राइड मिलती है। ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर दोनों तरफ ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। साथ ही कंपनी का कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम भी इसमें जोड़ा गया है जो अचानक ब्रेक लगाने पर बेहतर कंट्रोल देता है।

Honda Shine 100 DX की टेक्नोलॉजी और फीचर्स

यह बाइक बेसिक फीचर्स के साथ आती है। इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो स्पीड फ्यूल और अन्य बेसिक जानकारी दिखाता है। बाइक का वजन लगभग 99 किलोग्राम है जो इसे हल्का बनाता है और शहर के ट्रैफिक में आसानी से चलाया जा सकता है। साथ ही इसमें ट्यूबलेस टायर और लंबा व्हीलबेस भी दिया गया है।

Honda Shine 100 DX

Honda Shine 100 DX Price

Honda Shine 100 DX की कीमत भारत में लगभग 75,000 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। यह कीमत इसे 100cc सेगमेंट की सबसे किफायती बाइक्स में शामिल करती है। इस कीमत पर माइलेज और भरोसेमंद इंजन इसे ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। बाइक देश के सभी डीलरशिप पर उपलब्ध है और फाइनेंस प्लान के साथ भी खरीदी जा सकती है।

Honda Shine 100 DX क्यों है खास

Honda Shine 100 DX अपनी कम कीमत बेहतर माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के कारण खास है। यह बाइक खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और बजट फ्रेंडली राइडर्स के लिए एक आदर्श विकल्प है इसकी ब्रांड वैल्यू और कंपनी का भरोसा इसे और भी आकर्षक बनाता है। और यही वजह है कि यह बाइक लॉन्च होते ही लोगों की पसंद बन गई है।

Leave a Comment