Oppo Reno 15 Pro Mini: 200MP कैमरा और Dimensity 8450 के साथ जल्द आ रहा है ओप्पो का नया स्मार्टफोन, जाने जानकारी

Oppo Reno 15 Pro Mini : भारतीय बाजार में ओप्पो एक नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर रहा है, जिसे Oppo Reno 15 Pro Mini यह नाम दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन के लॉन्च टाइमलाइन के साथ-साथ इसके प्रमुख फीचर्स भी सामने आए है। माना जा रहा है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए है, जो छोटे साइज में प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप परफॉमेंस चाहते है।

Oppo Reno 15 Pro Mini Launch Date

खबरों के मुताबिक Oppo Reno 15 Pro Mini भारत में दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी 2026 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक लॉन्च के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस फोन का मॉडल CPH2813 बताया जाता है, जो आने वाले समय में सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी नजर आता है।

Oppo Reno 15 Pro Mini Specification & फीचर्स

Oppo Reno 15 Pro Mini Specification की बात की जाए तो इसमें Mediatek का दमदार Dimensity 8450 प्रोसेसर की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ इस फोन में 6.32 इंच का 1.5k रोजोल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। कॉम्पैक्ट साइज़ की बात करें तो यह फोन स्मूद और प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देने पर फोकस फोकस कर रहा है।

इस फोन में कैमरा सेगमेंट की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 200MP का प्राईमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना है, जो 3.5x ऑप्टिकल झूम सपोर्ट भी करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की बात करें तो फोन में 50MP फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

बैटरी और चार्जिंग के मामले में यह फोन मजबूत बन सकता है। खबरों के अनुसार Oppo Reno 15 Pro Mini में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा, जबकि वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी मिल सकती है। इसके अलावा इस फोन को धूल और पानी से सुरक्षित रखने के लिए इसमें IP69 रेटिंग भी मिल सकती है।

Oppo Reno 15 Pro Mini Design & Colour

इस फोन के डिज़ाइन के बारे में बात करें तो इस फोन में Glacier White कलर ऑप्शन लॉन्च हो सकता है, जिसमें खास रिबन-स्टाइल फिनिश देखने को मिलेगा। Oppo के इस फोन का वजन करीब 187 ग्राम और मोटाई लगभग 7.99mm होगी, जो इसे आप आराम से पकड़ सकते है।

निष्कर्ष – Oppo Reno 15 Pro Mini उन यूजर्स के लिए एक दिलचस्प विकल्प साबित हो सकता है जो, कॉम्पैक्ट बॉडी में फ्लैगशिप फीचर्स को चाहते है। इस फोन की कीमत और भारत में लॉन्च होने की आधिकारिक जानकारी का इंतजार अभी बाकी है, बल्कि आने वाले दिनों में ओप्पो की ओर से इस फोन को लेकर एक बड़ा ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Comment